
गूंज, चम्पावत। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति (पंजीकृत) की ओर से पोस्ट ऑफिस परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में डाकघर के कर्मचारियों एवं समिति पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधरोपण के दौरान समिति सदस्यों और डाकघर स्टाफ ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि समिति ने इस वर्ष 200 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। लगाए गए पौधों की समय-समय पर निगरानी कर उनकी देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है।
समिति ने आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने और ‘पौधा लगाएं, पौधा बचाएं’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की
इस दौरान समिति अध्यक्ष दीपा देवी, उप डाकपाल राजपाल सिंह, डाक सहायक अंकित सक्सेना, धीरेन्द्र, विक्रम सिंह, महिराज चुफाल, पोस्टमैन मोहित कुमार, दीप सिंह, हम जोशी, समिति की सुनीता सक्सेना, पुष्पलता, नीलम मिश्रा, ज्योति देवी, ऊषा देवी, महक, दुर्गा के अलावा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे
More Stories
नवयुवक रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव के लकी ड्रॉ में राजेंद्र गड़कोटी ने जीती सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर