
गूंज, चम्पावत। नवयुवक रामलीला कमेटी, टनकपुर की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सीताराम मंदिर से निकली कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। आकर्षक झांकियों और दिल्ली व संभल से आए ढोल की प्रस्तुतियों ने यात्रा में चार चांद लगा दिए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया।

कमेटी की ओर से बताया गया कि दशहरा महोत्सव के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 8 अक्टूबर को भंडारा, जबकि 9 अक्टूबर को केवल महिलाओं के लिए डांडिया कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव के तहत 11 से 20 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं, महोत्सव का समापन 21 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और लकी ड्रॉ के साथ होगा।
कलश यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था के साथ ही लोगों में दशहरा महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव मयंक पंत, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, बोर्ड सचिव नितिन गुप्ता, संरक्षक हरीश भट्ट, संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कल्पना आर्य, गीता गुप्ता, बिंदु बत्रा, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय पाण्डेय, सुषमा गुप्ता, नरेश सकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी, पूनम कोहली सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गया कृष्ण जन्म का प्रसंग, जमकर झूमे श्रद्धालु
उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया प्रत्याशी