बनबसा में कुमाऊँनी महिला क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 109 लाभार्थियों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। कुमाऊँनी महिला क्लब, टनकपुर की ओर से 2 अक्टूबर को बनबसा क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण तथा रामधुन के साथ किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचे महिलाओं समेत अन्य मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं और मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिया।

शिविर में कुल 109 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 25 बुजुर्ग महिलाएं, 15 बच्चे, 15 पुरुष, 50 गर्भवती महिलाएं और पांच दिव्यांग शामिल रहे। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी गई।

चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर की सीनियर सर्जन डॉ. प्रभा जोशी और चंदनी की फार्मासिस्ट डॉ. निर्मला ओली का विशेष सहयोग रहा। क्लब की संरक्षिका सेवानिवृत्त संगीत अध्यापिका लीला तिवारी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका गीता चंद के मार्गदर्शन में शिविर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं।

क्लब ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए टनकपुर के एसडीएम प्रमोद कुमार, नगर पंचायत बनबसा की अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि और ईओ दीपक चंद्र बुधलाकोटी का आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों एवं क्षेत्रवासियों ने भी क्लब के इस प्रयास की सराहना की।

शिविर के आयोजन में क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष हेमा जोशी, सचिव पुष्पा मुरारी, उपसचिव दीप्ती चंद, कोषाध्यक्ष पूनम गड़कोटी, उपकोषाध्यक्ष रेनू चंद, मीडिया प्रभारी ऋचा भट्ट और सह मीडिया प्रभारी आशा पुजारी सहित रेखा बिष्ट, सरोज चंद, ममता चंद, रेखा चंद, रेखा जोशी, अनीता नैथानी, नंदा धामी, गीता प्रजापति, सीमा तिवारी, राजेश्वरी सक्सेना और ज्योत्सना ने सक्रिय सहयोग किया।

क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों और क्लब की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें