
गूंज, टनकपुर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने और नागरिको में राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य से टनकपुर में गुरुवार (13 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
गुरुवार की सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई यात्रा भाजपा कार्यालय से होती हुई टनकपुर नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से गुजरी और गांधी ग्राउंड में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा नगर क्षेत्र ‘भारत माता की जय, वंदे मातरम्’ सहित अन्य राष्ट्रवादी नारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा के जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा ने सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी से अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वाहन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस कोई साधारण दिवस नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक दिन है। यह दिन देश की आजादी में योगदान देने वाले सभी वीरों को याद करने का दिन है।
तिरंगा यात्रा के संयोजक नितिन मंगला ने यात्रा में आए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्टान्न वितरित किया गया।
इस अवसर पर गुंजन सुखीजा जिला प्रभारी भाजपा, हिमांशु बिष्ट जिला सह प्रभारी भाजपा, गोविन्द सामंत जिलाध्यक्ष भाजपा, पूरन माहरा जिला महामंत्री भाजपा, नितिन मंगला तिरंगा यात्रा संयोजक, दर्जा राज्यमंत्री मनोज कालाकोटी, किरन देवी, हेमा जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी, जिला पंचायत सदस्य टनकपुर पुष्पा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य बनबसा सरस्वती चंद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
More Stories
सौर रोशनी से जगमगाएगी टनकपुर की नायकगोठ ग्राम पंचायत, जिलाधिकारी की उपस्थिति में सोलर लाइट लगाने का कार्य हुआ शुरू
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टनकपुर महाविद्यालय का दबदबा, पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा, हर्षवर्धन सिंह बोरा बने बेस्ट एथलीट ऑफ द टूर्नामेंट
राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में नशे के दुष्परिणामों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, तीन लघु फिल्मों के प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का दिया संदेश