अमोड़ी एवं भगीना भंडारी में स्थापित होंगे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था होगी और सुदृढ़

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के लिए की गई घोषणाओं के क्रम में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 853/2026 के तहत अमोड़ी एवं भगीना भंडारी में दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी।
इन विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के विस्तार के साथ ही वोल्टेज संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी ।
घोषणा के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सचिव, ऊर्जा विभाग, उत्तराखण्ड शासन को आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही योजना के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी किए जाने तथा इसकी प्रगति से मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि अमोड़ी एवं भगीना भंडारी में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुचारु एवं अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों की विद्युत संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के शीघ्र क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। दोनों विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलने के साथ ही क्षेत्रवासियों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें