
गूंज, टनकपुर। जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर इंसाफ द पावर वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को टनकपुर नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। इसके बाद संगठन की ओर से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन ने ज्ञापन में कहा कि जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर वर्ष 2021 से लगातार मांग एवं धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लेकिन कई मांगों का अब तक समाधान नहीं होने से जनता में नाराजगी है। संगठन ने सरकार और प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
ज्ञापन में टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मिनी सिडकुल की स्थापना, पूरे उत्तराखंड में 200 यूनिट तक विद्युत बिल में छूट, आयुष्मान कार्ड धारकों की सुविधा को देखते हुए रेफर/एंपैनल जैसे नियमों को हटाने, टनकपुर के पिथौरागढ़ चुंगी चौराहे का नाम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर ‘सुभाष चौक’ रखने तथा टनकपुर के शारदा चुंगी-क्रेशर-बैराज रोड का निर्माण कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा जनहित की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन जनता के साथ आंदोलन को और मजबूती देगा। ज्ञापन में मांगों के समाधान की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही गई।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गया कृष्ण जन्म का प्रसंग, जमकर झूमे श्रद्धालु
बनबसा-टनकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम ने की चार बड़ी घोषणाएं