
गूंज, चम्पावत। केसरिया हिंदू वाहिनी ने उत्तराखंड प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति सूचना के अनुसार अनीता यादव को केसरिया हिंदू वाहिनी प्रदेश महामंत्री(महिला मोर्चा), उत्तराखंड तथा राजीव सक्सेना को केसरिया हिंदू वाहिनी मुख्य मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तराखंड नियुक्त किया गया है।
अनीता यादव की नियुक्ति उनके पूर्व संगठनात्मक अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वह संगठन की नीतियों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
वहीं, राजीव सक्सेना को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, पूर्व अनुभव एवं सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वह धर्म, समाज, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही उत्तराखंड में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
समय रहते कराना होगा जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, वरना उठानी पड़ेगी दिक्कत, 1 अक्टूबर से बदलेंगे पंजीकरण के नियम