
गूंज, चम्पावत। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में गुरुवार को एनसीसी सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में करीब 90 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कैप्टन एल.डी. तिवारी एवं फर्स्ट ऑफिसर एस.एस. राणा के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में अत्यधिक मात्रा में उगी जंगली घास की सफाई की गई। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के साथ ही स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया।
इस अवसर पर ईको क्लब प्रभारी कैप्टन एल.डी. तिवारी ने कैडेट्स को ‘ईको क्लब फॉर लाइफ’ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मौसम के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हेल्थ एंड हाइजीन, स्वच्छता, स्वच्छ जल एवं स्वच्छ वायु के महत्व के बारे में जागरूक किया।
स्वच्छता अभियान में देवा सिंह, बृजेश सिंह, मोहित, संदीप, सूरज, लक्की सामंत, प्रयांक, अयान खान सहित अन्य कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता कर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
27 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन, पं दीपक चंद्र पाटनी ने दी जानकारी