
गूंज, चम्पावत। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिया’ कहे जाने संबंधी टिप्पणी के विरोध में रविवार को टनकपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चड्डा चौराहे पर पुतला दहन कर नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा के प्रयोग की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों, सैनिकों और मेहनतकश लोगों की भूमि है। देवभूमि की गौरवशाली परंपराओं और यहां के लोगों के देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उत्तराखंड के लोगों ने देश की सुरक्षा, संस्कृति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में प्रदेश के लोगों के सम्मान से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ बयान दिए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अपने स्वाभिमान और सम्मान के प्रति सजग है। प्रदेश के लोगों की पहचान उनकी मेहनत, ईमानदारी, देशभक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है। किसी भी प्रकार की टिप्पणी से जनभावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए उत्तराखंड की पहचान और गौरव का सम्मान करने की बात कही। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रदेश के लोगों के सम्मान को सर्वोपरि बताया।
इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला सह प्रभारी शशांक बिष्ट, जिला महामंत्री जतिन देऊपा, बनबसा मंडल अध्यक्ष मनोज कश्यप, टनकपुर मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष बनबसा अनुष्का सोनकर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरीश जोशी, नितिन डांगी, सौरव पांडे, तनुज जोशी, सुनील नरियाल, राहुल कश्यप और रोहित रैंसवाल, भौमिक बोहरा समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
लंबित वेतन का भुगतान समेत अन्य मांगो को लेकर परिवहन मजदूर संघ ने भारी हुंकार, विशाल जुलूस निकाल अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मी
बहेड़ी में किसानों को नि:शुल्क बीज मिनी किट वितरण दूसरे दिन भी जारी
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश