
गूंज, चम्पावत। उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत में बुनियादी ढांचे और सड़क परिवहन नेटवर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-125 (सितारगंज-टनकपुर अनुभाग) के 2 लेन से 4 लेन चौड़ीकरण (लेपित स्कंध सहित) के कार्य को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन इकाई रुद्रपुर द्वारा चम्पावत जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे (ROW) की चौड़ाई को पूर्व निर्धारित 45 मीटर से घटाकर अब 30 मीटर कर दिया गया है। इस संबंध में भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचनाओं के क्रम में संशोधित भूमि अधिग्रहण प्लान तैयार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है।
इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना और भूमि अधिग्रहण के संशोधित प्रस्ताव पर जिलाधिकारी मनीष कुमार निर्देश दिए हैं कि सड़क चौड़ीकरण एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और नियमों के दायरे में रहकर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राइट ऑफ वे (ROW) को 45 मीटर से घटाकर 30 मीटर किए जाने के नए प्रावधानों और भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचनाओं के अनुरूप ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान स्थानीय भू-स्वामियों और नागरिकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि विकास कार्यों में गति आने के साथ-साथ आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
More Stories
107.35 करोड़ रुपये से संवर रहा शारदा घाट, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर होंगी सुविधाएं
जिला स्तरीय अंडर – 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का लोहाघाट बना विजेता, फाइनल मुकाबले में टनकपुर को दी शिकस्त
सौर रोशनी से जगमगाएगी टनकपुर की नायकगोठ ग्राम पंचायत, जिलाधिकारी की उपस्थिति में सोलर लाइट लगाने का कार्य हुआ शुरू