
गूंज, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना के तहत UPSC, UKSSC, CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही AT, MAT, GATE, NET एवं CSIR-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
निःशुल्क ऑनलाइन सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन युवाओं को मिलेगा, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग लेने में कठिनाई होती है। अब युवा घर बैठे बेहतर अध्ययन सामग्री एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर अपनी तैयारी को मजबूत कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार