
गूंज, चम्पावत। नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को नेत्रदान पखवाड़े के तहत जिला अस्पताल चम्पावत, उपजिला अस्पताल लोहाघाट तथा उपजिला अस्पताल टनकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के महत्व, प्रक्रिया एवं इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि नेत्रदान महादान है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को नेत्रदान की प्रक्रिया एवं इसके महत्व की जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। बताया गया कि नेत्रदान पखवाड़े का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना तथा दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेत्रदान के महत्व को समझते हुए इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
More Stories
लंबित वेतन का भुगतान समेत अन्य मांगो को लेकर परिवहन मजदूर संघ ने भारी हुंकार, विशाल जुलूस निकाल अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मी
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी