
गूंज, चम्पावत। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित “नंदा गौरा योजना” के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने बताया कि इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो जीवित पात्र बालिकाएं प्राप्त कर सकती हैं।
योजना के प्रावधानों के अनुसार कन्या शिशु के जन्म पर ग्यारह हजार रुपये (₹11,000/-) की धनराशि दिए जाने की व्यवस्था है। इसके अलावा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली अविवाहित बालिकाओं को इक्यावन हजार रुपये (₹51,000/-) की वित्तीय सहायता दी जाती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026–27 में कक्षा 12वीं पास करने के उपरांत किसी शासकीय मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक अथवा न्यूनतम एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने वाली पात्र बालिकाएं 30 नवंबर, 2026 तक आधिकारिक वेब पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि योजना की अनिवार्य अर्हताओं और अद्यतन दिशा-निर्देशों से संबंधित संपूर्ण शासनादेश पोर्टल www.nandagaurauk.in तथा विभागीय वेबसाइट www.wecd.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से पूर्व पोर्टल पर जाकर आवेदन पूर्ण करें।
किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या सहायता के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय अथवा बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार