
गूंज, चम्पावत। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच से संबोधन के बाद कथित तौर पर मंच का ‘शुद्धिकरण’ किए जाने के मामले को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी टनकपुर ने विरोध जताया है। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी, पूर्णागिरि के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि किसी व्यक्ति द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना केवल संबंधित व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना और सामाजिक समानता पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है और जातिगत भेदभाव तथा छुआछूत के लिए कोई स्थान नहीं है।
ज्ञापन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लंबे राजनीतिक संघर्ष और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनके साथ हुई इस प्रकार की घटना सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
नगर कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि हल्द्वानी में मंच के ‘शुद्धिकरण’ से जुड़े लोगों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन देने वालों के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सतीश पांडे, श्रीमन गुप्ता, नीरज मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गया कृष्ण जन्म का प्रसंग, जमकर झूमे श्रद्धालु
बनबसा-टनकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम ने की चार बड़ी घोषणाएं