
गूंज, टनकपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जी. बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.), टनकपुर, चम्पावत द्वारा फाउंडेशन कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव संजय गर्ग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र भट्ट, महेश पाठक, बसंत पुनेठा, सूरज भारद्वाज, प्रीतम सिंह, कल्पना चंद, हंसा जोशी, भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, बबीता पुनेठा, नीतू सिंह, गीता सती, युगल पंत राजा, मुरली सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गया कृष्ण जन्म का प्रसंग, जमकर झूमे श्रद्धालु
बनबसा-टनकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम ने की चार बड़ी घोषणाएं