
गूंज, चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को भाजपा जिला चंपावत द्वारा बनबसा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में विभाजन से प्रभावित परिवारों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल ने विभाजन की विभीषिका और उससे प्रभावित लोगों की पीड़ा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास के इस दर्दनाक अध्याय से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि देश की एकता और अखंडता के महत्व को समझा जा सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री पूरन महरा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, कार्यक्रम संयोजक नितिन मंगला, दर्जा राज्यमंत्री हेमा जोशी, सुभाष बगौली, किरण देवी, मनोज कालाकोटी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेखा बाल्मीकि, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, प्रेमा पांडेय, निर्मल माहरा सहित भाजपा के अनेक जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को याद करना केवल इतिहास को स्मरण करना नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना भी है।
More Stories
आषाढ़ी मेले की बग्वाल में केवल अधिकृत लोग ही लें भाग, बाराही शक्तिपीठ न्यास के अध्यक्ष ने बाहरी लोगों से परंपराओं में हस्तक्षेप न करने की अपील
मुख्यमंत्री धामी द्वारा युवा आयोग के गठन के ऐलान का भाजयुमो ने किया स्वागत, आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री का जताया आभार
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन