
गूंज, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मोराड़ी, जैगांव-जैतौली एवं पल्सों में बच्चों को क्रिकेट किट सहित अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। साथ ही मंदिरों और महिला समूहों को आवश्यक बर्तनों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अतिरिक्त मंदिरों और महिला समूहों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस दौरान वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, दर्जा मंत्री मुकेश महाराना, भाजपा चम्पावत नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुरबूंगा कृष्णानंद जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप इस तरह के प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे। इससे गांवों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही सामाजिक और सामुदायिक कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा पुनरुद्धार: चंपावत स्थित 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण