
गूंज, चम्पावत। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और क्षेत्र में पर्यावरणीय गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की बनबसा शाखा का गठन किया गया। इस संबंध में सीमांत क्षेत्र बनबसा में समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने की, जबकि संचालन विनय शुक्ला ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से सरिता सिंह को बनबसा शाखा का अध्यक्ष तथा मंजू को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, क्षेत्र के जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट विनय शुक्ला को समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि बनबसा शाखा की कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जोड़ा जा सके।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दीपा देवी, नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष सरिता सिंह, सलाहकार विनय शुक्ला, सचिव मंजू, विमला देवी, राधा देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
एनएचपीसी के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा महोत्सव, रावण-मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन