चम्पावत और टनकपुर में लगेगी पासपोर्ट मोबाइल वैन, 27 से 29 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा

Advertisement

गूंज, चम्पावत। जनपद के पासपोर्ट आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के दिशा-निर्देशों के तहत चम्पावत और टनकपुर में विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना और आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय जाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, देहरादून से प्राप्त पत्र के क्रम में जनपद में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 27 और 28 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में शिविर आयोजित होगा।

इन शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करने में सुविधा मिलेगी। मोबाइल वैन कैंप के आयोजन से पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन के अनुसार, इस पहल से जनपद के नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि शिविर में जाने से पहले आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन संबंधी प्रक्रिया की जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त कर लें।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें