
गूंज, चम्पावत। जनपद के पासपोर्ट आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के दिशा-निर्देशों के तहत चम्पावत और टनकपुर में विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना और आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय जाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, देहरादून से प्राप्त पत्र के क्रम में जनपद में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 27 और 28 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में शिविर आयोजित होगा।
इन शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करने में सुविधा मिलेगी। मोबाइल वैन कैंप के आयोजन से पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होने की उम्मीद है।
जिला प्रशासन के अनुसार, इस पहल से जनपद के नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि शिविर में जाने से पहले आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन संबंधी प्रक्रिया की जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त कर लें।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
एनएचपीसी के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा महोत्सव, रावण-मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन