
गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत : विकसित भारत 2047’ विषय पर भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विकसित भारत की अवधारणा से परिचित कराना तथा राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को विकसित भारत की परिकल्पना, इसके निर्धारित लक्ष्यों और उन्हें प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति, विचार क्षमता और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. निशा ने किया, वहीं बीकॉम के छात्र मोहम्मद शाकिब खां ने मंच संचालन में सहयोग किया।
भाषण प्रतियोगिता में निशरत जहां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आइजा रहमान द्वितीय स्थान पर रहीं। अनुष्का और कनक जोशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सोनिया जेठा ने अपनी सुंदर रंगोली से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. अविनाश मिश्रा, डॉ. ब्रह्मानंद और डॉ. पूनम ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. किरण दानू, डॉ. मीनाक्षी जोशी और डॉ. चेतन जोशी सहित महाविद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा पुनरुद्धार: चंपावत स्थित 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण