छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे कई प्रत्याशियों को लगा झटका, तैयारियां हुई बेकार, जानिए क्या है कारण

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, नैनीताल। वर्तमान समय में पूरे प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की तैयारी चल रही है। विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और उनके समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे कुछ प्रत्याशियों के लिए बुरी खबर सामने आई है और लंबे समय से तैयारी कर रहे कुछ छात्र नेताओं की तैयारी बेकार होती हुई दिख रही है।

बता दें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 29 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

कार्यालय आदेश में बताया गया है कि उत्तराखंड शासन के उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत पद छात्राओं के प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षित किए जाने हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय कार्य परिषद की स्वीकृति के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव

संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव पद पर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जानी है। इन पदों में से उपाध्यक्ष (छात्रा) का पद छात्राओं हेतु पूर्व से ही आरक्षित रहता था, परन्तु अब संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पद को भी छात्राओं हेतु आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में अब उन छात्रों की उम्मीदों को झटका लगा है जो कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें