
गूंज, चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को जनपद चम्पावत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्यामलाताल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में टनकपुर, बनबसा और धुरा मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत तीनों मंडलों के भाजयुमो कार्यकर्ता श्यामलाताल में एकत्रित हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तालाब में नौकायन करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति के इस आयोजन में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान श्यामलाताल का पूरा क्षेत्र राष्ट्रवादी नारों और देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगे के सम्मान से जुड़े नारे लगाए। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।
More Stories
आषाढ़ी मेले की बग्वाल में केवल अधिकृत लोग ही लें भाग, बाराही शक्तिपीठ न्यास के अध्यक्ष ने बाहरी लोगों से परंपराओं में हस्तक्षेप न करने की अपील
मुख्यमंत्री धामी द्वारा युवा आयोग के गठन के ऐलान का भाजयुमो ने किया स्वागत, आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री का जताया आभार
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन