
गूंज, टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर की ओर से बुधवार को नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मछली गली वार्ड नंबर 4 रोड के किनारे अवैध रूप से मछली बेच रहे लोगों को गंदगी फैलाने पर चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में उक्त स्थान पर मछली न बेचने की चेतावनी दी गई।
नगर क्षेत्र में पॉलीथिन के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग करने और सड़क किनारे गंदगी फैलाने पर पकड़े गए लोगों से कुल 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा नगर पालिका की टीम ने वार्ड नंबर 8 में फुटपाथ पर फड़/ठेली लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण का भी निरीक्षण किया। दुकानदारों को फुटपाथ पर बनाई गई पीली पट्टी के पीछे ही फड़ लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि पीली पट्टी से आगे फुटपाथ पर फड़ लगाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के अनुसार अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखना है। पालिका ने लोगों से स्वच्छता नियमों का पालन करने और पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है।
अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, बसंत राज चन्द्र, अजय सजवान, हेमंत टण्डन, राकेश, राम रतन, विशाल, प्रमोद प्रकाश, शकुन सक्सेना, शंकर, सोमपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गया कृष्ण जन्म का प्रसंग, जमकर झूमे श्रद्धालु
बनबसा-टनकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम ने की चार बड़ी घोषणाएं