टनकपुर में भारत विकास परिषद ने कराई भव्य समूह गान प्रतियोगिता

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। भारत विकास परिषद टनकपुर के तत्वावधान में रविवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भव्य समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत के समूह गान प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और गायन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भुवन जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन अंकुर टंडन, विनय अग्रवाल एवं मनुश्रवा आर्य ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बनबसा से रविंद्र पांडे तथा खटीमा से दीपक सिंह एवं नर सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने सभी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए।

परिषद द्वारा कराई गई समूहगान प्रतियोगिता में टनकपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, ब्लू माउंटेन स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा पैरामाउंट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों को अतिथियों एवं परिषद पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, डॉ. देवी दत्त जोशी, भारत विकास परिषद के पर्यवेक्षक अनिल मित्तल, महामंत्री हरीश शर्मा, खटीमा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दीपक बत्रा, भारत विकास परिषद की टनकपुर शाखा के सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, राजीव अग्रवाल, दीपक शारदा, राजीव चड्ढा, दीपक जैन, वैभव अग्रवाल, गिरीश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, रवि कुमार, विभोर गर्ग, कैलाश गहतोड़ी, अजय देओपा, प्रीति गहतोड़ी, रेखा जोशी, सीमा अग्रवाल, शिखा शारदा, अनीता शारदा, सुधा शारदा, विमी आर्य, छवी गुप्ता, बीना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें