ऑपरेशन प्रहार के तहत चंपावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी का हिस्ट्रीशीटर तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चंपावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार (12 सितंबर) को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में बनबसा पुलिस एवं SOG टीम ने लालकोठी रोड स्थित सानियानाला के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान मलिक पुत्र स्व. अब्दुल वाहिद, निवासी नालापार, मोरीगेट, कोतवाली रामपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार विवेचना में आरोपी के थाना शहर कोतवाली रामपुर, उत्तर प्रदेश में हिस्ट्रीशीटर (HS No. 282-A) होने की जानकारी सामने आई है। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, वाहन चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं।

मामले में थाना बनबसा में मु0 FIR संख्या 71/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम-1959 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें