मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ, युवाओं को घर बैठे मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना के तहत UPSC, UKSSC, CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही AT, MAT, GATE, NET एवं CSIR-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

निःशुल्क ऑनलाइन सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन युवाओं को मिलेगा, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग लेने में कठिनाई होती है। अब युवा घर बैठे बेहतर अध्ययन सामग्री एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर अपनी तैयारी को मजबूत कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें