पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के टनकपुर दौरे का कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गार्डन से पीलीभीत चुंगी चौराहे तक काले झंडे दिखाते हुए पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए पूर्व विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव सतीश पाण्डेय ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता तंग आ चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता और युवा परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार दलित विरोधी सरकार है और कमजोर वर्गों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे सरकार की नीतियों और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सतीश पाण्डेय, नीरज मिश्रा, विनोद सिंह बडेला, साहिल गिरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सक्सेना, इरशाद, यूथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदिल, गौरव जोशी, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, आसिफ खान, अबरार, श्रीमन गुप्ता, शिवम मिश्रा और फैसल सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए उन्हें हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए चौराहे पर माहौल गरमाया रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें