
गूंज, चम्पावत। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित रूप से किए गए मैदान शुद्धिकरण के विरोध में सोमवार को टनकपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन कर विरोध जताया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सामाजिक समरसता, समानता तथा संविधान की मूल भावना की रक्षा का संकल्प लिया।
यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा ने कहा कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद मैदान को शुद्ध करने जैसी कथित मानसिकता समाज में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की दलित विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना के लिए संघर्ष करती आई है और किसी भी तरह की भेदभावपूर्ण सोच का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद सिंह बड़ेला ने कहा कि देश को जोड़ने की जरूरत है, न कि जाति और छुआछूत की मानसिकता को बढ़ावा देने की। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा और सामाजिक समरसता कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।
पुतला दहन कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद सिंह बड़ेला, सौरभ गिरी, साहिल गिरी, रूपेश सक्सेना, नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना, सेवादल से ईश्वरी प्रसाद, इर्शाद, प्रदेश सचिव सतीश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आदिल, बच्ची महर, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, हरीश, ध्यान सिंह, सुमित सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
समय रहते कराना होगा जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, वरना उठानी पड़ेगी दिक्कत, 1 अक्टूबर से बदलेंगे पंजीकरण के नियम