
गूंज, नैनीताल। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ विवाद में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल रहे अमित कुमार की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता अमित कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान से दलित समाज और शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल लोगों के अपमान किया है। अमित कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ BNS की धारा 196, धारा 299 और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(q) लगाई है।
बता दें कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी। सभा के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से मैदान में गंगाजल का छिड़काव कर कथित शुद्धीकरण हवन किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी नेताओं ने शुद्धीकरण को लेकर अपनी बात रखी थी। कांग्रेस ने इसे भाजपा की मानसिकता से जोड़ते हुए विरोध किया। बाद में यह विवाद राहुल गांधी के बयानों तक पहुंच गया।
राहुल गांधी ने इस मामले को दलित सम्मान से जोड़ते हुए शुद्धीकरण की घटना पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस की ओर से इस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई थी।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
समय रहते कराना होगा जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, वरना उठानी पड़ेगी दिक्कत, 1 अक्टूबर से बदलेंगे पंजीकरण के नियम