
गूंज, बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में युवा आयोग के गठन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल बनबसा द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल बनबसा के अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा आयोग का गठन प्रदेश के युवाओं के हितों, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के हित में लिया गया यह निर्णय युवाओं को नई दिशा और अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रमोद रत्नाकर, सोशल मीडिया संयोजक राहुल कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कश्यप, बूथ अध्यक्ष घनश्याम सिंह, सभासद काजल रत्नाकर, सभासद लक्ष्मी कश्यप, युवा प्रमुख रवि श्रीवास्तव, आकाश सरकार, रिंकू कश्यप, करन, सुशील, आजम, विक्की, रौशन सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
यदि चाहते हैं विदेश में नौकरी करना तो आपके लिए है सुनहरा अवसर, मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत मिल रहा मौका, राज्य सरकार से मिलेगा अनुदान
बनबसा: भारी बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बनबसा में युवाओं से रूबरू हुए मुख्यमंत्री धामी, कहा युवाओं की क्षमता और संकल्प से ही प्रशस्त होगा उत्तराखंड के विकास का मार्ग