
गूंज, उधम सिंह नगर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत कुल 9 लाख 27 हजार रुपये की लागत से इंदरपुर, पक्की खमरिया और पंतनगर में कराए गए तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही लंबे समय से बनी स्थानीय समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
विधायक निधि से इंदरपुर में श्मशान घाट एवं छठ घाट के समीप भू-कटाव रोकने के लिए 3 लाख 57 हजार रुपये की लागत से कार्य कराया गया है। वहीं, ग्राम पक्की खमरिया में टेढ़ी पुलिया से नहर किनारे तक 1 लाख 70 हजार रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंतनगर की मस्जिद कॉलोनी में पुलिया के पास स्थित स्नान घाट के समीप 4 लाख रुपये की लागत से फर्श निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि का उपयोग ऐसे जनहितकारी कार्यों में किया जा रहा है, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल सके। घाटों के आसपास आवश्यक सुविधाओं का विकास, आवागमन के लिए बेहतर रास्ते उपलब्ध कराना तथा जलभराव और भू-कटाव जैसी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की ओर से सामने लाई जाने वाली समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, प्रेम आर्य, कफील मलिक, महेंद्र शर्मा, जनार्दन सिंह, दलजीत खुराना, शिवाजी सिंह, श्रवण कुमार, यादवेन्द्र त्रिपाठी, हरविन्द्र सिंह मोंटी, मुन्ना तिवारी, हरभगवान रहेजा और जगदीश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाज के प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
More Stories
खाद संकट, स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार को लेकर विधायक बेहड़ का सरकार पर तीखा हमला, बोले “किसान खाद के लिए भटक रहे, महंगाई और बढ़े बिजली बिलों ने गरीबों की बढ़ाई मुश्किलें”
विधायक तिलक राज बेहड़ ने 57 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड में 1694 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, पुलिस, पीएसी, फायरमैन, वन आरक्षी और जेल बंदीरक्षक समेत कई पदों पर होगी भर्ती, 25 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन