प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द

Advertisement

गूंज, देहरादून। आगामी चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड शासन में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की कवायद तेज़ हो गई है। चुनाव आयोग के सख्त दिशानिर्देशों के पालन में एक ही स्थान पर तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इस फेरबदल की जद में 20 से 25 आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारी आ रहे हैं। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM) और उपजिलाधिकारी (SDM) स्तर के अफसर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अपने गृह जनपद में पदस्थ अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया जाना तय है।

कार्मिक विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है जो चुनाव आयोग के मानकों के दायरे में आ रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची गुरुवार तक जारी की जा सकती है। प्रशासनिक फेरबदल के तुरंत बाद पुलिस महकमे में भी बड़े स्तर पर तबादले किए जाएंगे। कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने पुष्टि की है कि शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है और तबादलों से जुड़े आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें