
गूंज, देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सोशल मीडिया पर 11 नवंबर 2026 को भैयादूज के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने संबंधी वायरल आदेश को पूरी तरह फर्जी और निराधार बताया है। शासन ने इस तरह का कूटरचित आदेश प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से 9 नवंबर 2026 को महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि 11 नवंबर को भैयादूज के अवकाश का एक कूटरचित आदेश सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रसारित किया जा रहा है।
शासन के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी का अवकाश सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या 1457, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 के माध्यम से घोषित किया गया था। इसी अधिसूचना में कूटरचना कर 11 नवंबर 2026 को भैयादूज का अवकाश घोषित किए जाने का भ्रामक संदेश प्रसारित किया जा रहा है, जबकि ऐसा कोई आदेश शासन की ओर से जारी नहीं किया गया है।
सचिव ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया है कि 11 नवंबर को अवकाश घोषित किए जाने संबंधी फर्जी एवं कूटरचित आदेश का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से खंडन कराया जाए, ताकि आम जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
शासन के इस स्पष्टीकरण के बाद स्पष्ट हो गया है कि 11 नवंबर को भैयादूज के अवकाश को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश फर्जी है। साथ ही, सरकारी आदेशों के नाम पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द