
गूंज, चम्पावत। जनपद चम्पावत में सिडकुल की स्थापना संबंधी घोषणा के क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार के साथ प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए स्थल की उपयुक्तता का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित भूमि के सीमांकन, एप्रोच रोड, वृक्षों के नियमानुसार प्रत्यारोपण तथा भूमि के बेहतर उपयोग सहित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रस्तावित सिडकुल के लेआउट प्लान एवं उपलब्ध भूमि के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थल चयन में सुगम पहुंच मार्ग, निर्धारित मानकों के अनुरूप भूमि की उपलब्धता और भविष्य में औद्योगिक इकाइयों के विस्तार की संभावनाओं का ध्यान रखा जा रहा है। प्रस्तावित स्थल पर भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार बेहतर कनेक्टिविटी एवं जरूरी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी विचार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि भूमि चयन संबंधी कार्य अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए प्रस्तावित स्थलों की उपलब्धता एवं उपयुक्तता का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
सिडकुल की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावना है। इससे स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलने की भी उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान सिचाई विभाग के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द