राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी के कुशल निर्देशन में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ (VBYLD-2027) के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और एनएसएस स्वयंसेवियों को ‘विकसित भारत-2047’ की संकल्पना से जोड़ना तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश की युवा शक्ति अपनी प्रतिभा, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

एनएसएस प्रकोष्ठ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरन ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में युवा वर्ग और एनएसएस स्वयंसेवियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें