राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में आज होगा छात्र संघ चुनाव हेतु मतदान, अध्यक्ष समेत 6 पदों पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बनाया मुकाबले को त्रिकोणीय

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। प्रदेश में आज विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव हेतु मतदान होना है। प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे छात्र संघ चुनावों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही राजनीतिक विशेषज्ञों और राजनीति में रुचि रखने वाले की निगाहें टिकी हुई हैं। राजनीतिज्ञों का एक बड़ा वर्ग इस वर्ष के छात्र संघ चुनाव को विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है।

प्रदेश में हो रहे छात्र संघ चुनाव के क्रम में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में भी आज (29 सितम्बर) को छात्र संघ चुनाव हेतु मतदान होना है। टनकपुर महाविद्यालय में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर एक निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। मतदान दिवस से पूर्व सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए भरसक प्रयास किए है। प्रत्याशियों ने न केवल महाविद्यालय में बल्कि विद्यार्थियों के घर – घर जाकर भी मतदान की अपील की है।

यदि महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के इतिहास की बात की जाए तो टनकपुर महाविद्यालय में एनएसयूआई का पलड़ा थोड़ा अधिक भारी रहा है और अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के मुकाबले एनएसयूआई को अधिक जीत मिली है। अब देखना यह होगा कि इस वर्ष महाविद्यालय के कुल 1172 विद्यार्थियों को किसने अपनी ओर अधिक आकर्षित किया है। इसका जवाब भी आज शाम को मतगणना के बाद मिल जाएगा।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें