राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में भारत बोध IKS 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा का किया गया आयोजन

Advertisement

गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में शनिवार को भारत बोध IKS 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, सभ्यता और देश की गौरवशाली बौद्धिक विरासत से परिचित कराना तथा इसके प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की राष्ट्रीय पहल के अंतर्गत आयोजित की गई। इसमें शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग (IKS Division) को नॉलेज पार्टनर के रूप में नामित किया गया है। परीक्षा में महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर आशुतोष एवं सहायक परीक्षा प्रभारी बृजेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. चेतन, डॉ. अविनाश एवं आरती ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान प्रणाली के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, दार्शनिक एवं सामाजिक पक्षों को समझने का अवसर मिला। साथ ही भारतीय ज्ञान-विज्ञान की वर्तमान समय में प्रासंगिकता से भी उन्हें परिचित कराया गया।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें