
- 33 केवी और 11 केवी लाइनों के कंडक्टर बदलने का होगा कार्य, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेंगे कई क्षेत्र
गूंज, चम्पावत। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड चंपावत के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड टनकपुर में बिजली लाइनों के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके तहत 33 केवी एवं 11 केवी आमबाग और बिचई पोषक लाइनों में बेयर कंडक्टर के स्थान पर नए 33 केवी एएएसी तथा 11 केवी एएएसी कंडक्टर लगाए जाएंगे। इस कार्य के चलते 14 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यूपीसीएल की ओर से जारी विद्युत बाधित सूचना के अनुसार, संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रह सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है।
आमबाग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में इन तिथियों पर कटौती
आमबाग पोषक लाइन से जुड़े क्षेत्रों में 14, 16, 18, 21, 23, 25, 27 और 29 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान बोरागोठ, नायकगोठ, आमबाग, बरसातिया, छीनिगोठ, ककरालीगेट और काकड़ाफार्म सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।
बिचई फीडर के क्षेत्रों में इन तिथियों पर कटौती
बिचई पोषक लाइन के अंतर्गत 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 और 29 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे नई बस्ती टनकपुर, पीलीभीत चुंगी, विष्णुपुरी कॉलोनी, ज्ञानखेड़ा, मनिहारगोठ, बिचई और सेलानीगोठ सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
इसके अतिरिक्त 16 अक्टूबर को समस्त पोषक लाइनों के अंतर्गत पूरे टनकपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का उल्लेख किया गया है।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित कटौती अवधि के दौरान अपनी जरूरतों के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखें। विभाग ने यह भी कहा है कि यदि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग किया जाता है, तो मुख्य विद्युत लाइन को अलग अथवा आइसोलेट करके ही उसका प्रयोग करें।
विभाग के अनुसार, कंडक्टर बदलने का कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए विभाग ने बिजली बचाने, एलईडी बल्बों का उपयोग करने तथा समय पर बिजली बिल जमा करने का भी आग्रह किया है।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा पुनरुद्धार: चंपावत स्थित 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण