
गूंज, चम्पावत। चम्पावत जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, एएनटीएफ और टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामी-भांजे को 1.104 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब दो लाख दस हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1,150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर को शाम करीब 5:20 बजे रेलवे अंडरपास के उत्तरी छोर पर ग्राम बिचई, टनकपुर में चेकिंग के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या UK06 BJ 5542 पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.104 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसपाल वर्मा पुत्र मदनलाल, निवासी बंडिया भट्टा, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर और उसकी सगी मामी रेशमवती पत्नी शीशपाल लोधी, निवासी ग्राम बैटरा, थाना रिसौली, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में रेशमवती ने कथित तौर पर बताया कि वह अफीम अपने रिश्तेदार विनोद लोधी, निवासी सिरौली, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाई थी। पूछताछ में नेपाल सीमा पर एक नेपाली व्यक्ति को अफीम बेचने के संबंध में भी जानकारी सामने आई है। पुलिस इस मामले में अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 67/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 में अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में टनकपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट सहित हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, नासिर हुसैन, महेंद्र डंगवाल तथा कांस्टेबल उमेश राज, ललित कुमार, संजय कुमार, राजकुमार, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा पुनरुद्धार: चंपावत स्थित 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण