
गूंज, चम्पावत। शारदा रिवर फ्रंट कॉरिडोर परियोजना के तहत थ्वालखेड़ा में बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने एक बार फिर विरोध कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दीवार के निर्माण में उनकी सुविधाओं और आवागमन की जरूरतों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत को पत्र भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में हुए समझौते को नजरअंदाज करते हुए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या पैदा हो जाएगी।
जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया कि ग्राम थ्वालखेड़ा में सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य मे कार्यदायी संस्था ने ग्रामीणों के हितों का ध्यान रखने का आश्वासन दिया था। इसके लिए संयुक्त निरीक्षण भी किया गया, जिसकी आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई है।
बावजूद इसके संस्था निर्माण कार्य में उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि सुरक्षा दीवार के निर्माण के कारण निकास और आवागमन के मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग संकरा होने से ट्रैक्टर, चौपहिया वाहनों और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांग पर जल्द अमल नहीं किया गया तो वो आंदोलन को बाध्य होंगे।
ज्ञापन में ग्राम प्रधान हेमा जोशी, पंकज पाण्डेय, देवकी देवी, शकुंतला, राहुल बरियाल, पीयूष अवस्थी सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी द्वारा युवा आयोग के गठन के ऐलान का भाजयुमो ने किया स्वागत, आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री का जताया आभार
टनकपुर में 12.30 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
कुमाऊँनी महिला क्लब ने मनाया सावन विशेष कार्यक्रम, नई प्रतिभा को मिला मंच