टनकपुर में धूमधाम से शुरू हुआ रामलीला मंचन, नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कमेटी पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, पहले दिन नारद मोह की लीला ने बांधा समां

Advertisement

गूंज, चम्पावत। नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ हो गया। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के माहौल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान की आरती उतारकर किया। रामलीला मंचन शुरू होने के साथ ही दशहरा महोत्सव की रौनक और बढ़ गई।

कार्यक्रम के पहले दिन रामलीला मंच पर नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने पौराणिक प्रसंग को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों को धार्मिक कथा से रूबरू कराया। नारद मुनि से जुड़े इस प्रसंग में मोह, अहंकार और भगवान की लीला के महत्व को दर्शाया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के जरिए कथा को जीवंत बनाने का प्रयास किया।

मुख्य अतिथि विपिन कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामलीला मंचन भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, सत्य, मर्यादा और सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। वहीं, रामलीला के विभिन्न प्रसंग लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी को धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों से परिचित कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, बोर्ड सचिव नितिन गुप्ता, संरक्षक हरीश भट्ट, संजय अग्रवाल, ओंकार सिंह, सचिव मयंक पंत, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, उपाध्यक्ष करन शर्मा, कल्पना आर्य, गीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, आसू गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित परवेज सहित नवयुवक रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें