
गूंज, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के दौरान हुए हंगामे ने अब कानूनी रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद हुई नारेबाजी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने धारचूला विधायक एवं मेला समिति के अध्यक्ष हरीश धामी समेत छह नामजद लोगों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक और उनके समर्थकों पर इस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल, तोड़फोड़ पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने के भी आरोप है। पूरे घटनाक्रम में सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप भी लगाए गए हैं।
मामले में पुलिस ने विधायक हरीश सिंह धामी के अलावा राम सिंह, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
More Stories
उत्तराखण्ड के एक विधायक ने जान का खतरा बताते हुए की सुरक्षा की माँग, राज्यपाल को लिखा पत्र, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टनकपुर महाविद्यालय का दबदबा, पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा, हर्षवर्धन सिंह बोरा बने बेस्ट एथलीट ऑफ द टूर्नामेंट
खाद संकट, स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार को लेकर विधायक बेहड़ का सरकार पर तीखा हमला, बोले “किसान खाद के लिए भटक रहे, महंगाई और बढ़े बिजली बिलों ने गरीबों की बढ़ाई मुश्किलें”