
गूंज, चम्पावत। शौर्य स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को कोतवाली टनकपुर में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कोतवाली के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों के बलिदान को याद कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कहा गया कि पुलिस जवान देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा के लिए हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद जवानों के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा पुनरुद्धार: चंपावत स्थित 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण