
गूंज, चम्पावत। नवयुवक रामलीला कमेटी, टनकपुर की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मंचन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। रामलीला मंचन के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के जन्म के प्रसंग को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म की लीला के मंचन से रामलीला मैदान का वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित दर्शकों ने श्रद्धापूर्वक लीला का आनंद लिया और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
इस दौरान नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, बोर्ड सचिव नितिन गुप्ता, संरक्षक हरीश भट्ट, संजय अग्रवाल, ओंकार सिंह, बद्री प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, उपाध्यक्ष करन शर्मा, कल्पना आर्य, गीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, आसू गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, मीडिया प्रभारी विनय कुमार शर्मा, सहित नवयुवक रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा पुनरुद्धार: चंपावत स्थित 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण