
गूँज, बहेड़ी। बेसिक शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल के अध्यापक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यापकों को स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाने के सही तरीके बताए गए।
यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर शालिनी सक्सेना ने की। काउंसलर शालिनी सक्सेना ने 14 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई जाएगी। साथ ही दवा खिलाते समय पूरी सावधानी बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।
More Stories
टनकपुर में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘टीबी मुक्त भारत’ रैली