
गूंज, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ( 3 अक्टूबर)को चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रामलीला मैदान/ गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव-2026 में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 4:15 बजे स्टेडियम हैलीपैड, टनकपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 4:25 बजे हैलीपैड से कार द्वारा रवाना होकर 4:30 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे गांधी मैदान से कार द्वारा खटीमा के लिए रवाना होंगे और करीब 5:45 बजे ऊधमसिंहनगर जिले के नगला तराई स्थित अपने निजी आवास पहुंचेंगे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन के सम्बन्ध में जानकारी मिलते ही प्रशासन ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए आयोजक नवयुवक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर रामलीला कमेटी ने खुशी जताई है।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गया कृष्ण जन्म का प्रसंग, जमकर झूमे श्रद्धालु
उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया प्रत्याशी