
गूंज, चम्पावत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) लोहाघाट के प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को शिक्षाशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से अपनी शोध उपाधि हासिल की है।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य साक्षात्कार में बाह्य परीक्षक नीपा, नई दिल्ली के प्रो. पीके मिश्रा ऑनलाइन उपस्थित रहे। दीपक सोराड़ी ने “उत्तराखंड राज्य में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों की वर्तमान स्थिति एवं चुनौतियों का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने यह शोध कार्य शिक्षाशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवकी सिरोला के निर्देशन में पूरा किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विद्याशाखा के निदेशक डॉ. डीएस फर्सवाण, उपनिदेशक शोध डॉ. सहगल सहित शिक्षा शाखा एवं अन्य विषयों के प्राध्यापक तथा विभिन्न विषयों के शोधार्थी उपस्थित रहे। दीपक सोराड़ी की इस उपलब्धि पर डाइट के सहकर्मियों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गया कृष्ण जन्म का प्रसंग, जमकर झूमे श्रद्धालु
बनबसा-टनकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम ने की चार बड़ी घोषणाएं