गांधी मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, टनकपुर। देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को गांधी मैदान, टनकपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह में नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष विपिन कुमार (एडवोकेट) ने सभासदगणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन एवं स्मरण किया गया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने नगर क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं विकसित टनकपुर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा पालिका में निर्मित कम्पोस्ट खाद का नगरवासियों को वितरण भी किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में मीडिया, जल पुलिस, शिक्षा, पूर्व सैनिक, पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग शामिल रहे। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों एवं सभासदगणों को भी सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती किरन देवी, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व अध्यक्षा लक्ष्मी पाण्डेय, तुलसी कुंवर, धर्मानन्द पाण्डेय, रोहिताश अग्रवाल, भगवत सरन, व्यापार मण्डल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता निशा वर्मा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद प्रकाश सभासदगण दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, नामित सभासद रीता कलखुड़िया, निगम गुप्ता, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू नगरपालिका के बसंत राज चन्द, विनोद चन्द्र बिष्ट, हेमंत टण्डन, अजय सजवान, अनुराधा यादव, प्रिया बिष्ट, शकुन, हरि दत्त पंत, प्रमोद प्रकाश, प्रकाश नेगी, मनोहर सिंह, राम रतन, राकेश, उर्मिला देवी, कमलेश एवं विशाल बाबू सहित समस्त पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें