उत्तराखण्ड के एक विधायक ने जान का खतरा बताते हुए की सुरक्षा की माँग, राज्यपाल को लिखा पत्र, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

गूंज, देहरादून। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल फार्म हो गया है। उत्तराखण्ड के धारचूला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश धामी ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 21 नवंबर 2026 को राज्यपाल को पत्र भेजकर पूर्व में तैनात सुरक्षा गनर को दोबारा नियुक्त किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राज्यपाल को भेजे पत्र में विधायक हरीश धामी ने कहा है कि उनकी सुरक्षा में पहले से तैनात गनर को सरकार ने तत्काल प्रभाव से बदल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए और किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के सामने लाने के कारण उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

विधायक ने पत्र में आशंका जताई है कि पुराने गनर को हटाकर नए गनर की तैनाती करने के पीछे उनकी गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी सरकार तक पहुंचाने का उद्देश्य हो सकता है। उन्होंने इसे अपनी सुरक्षा और निजता के लिए गंभीर खतरा बताया है। हरीश धामी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में पूर्व में तैनात गनर को पुनः नियुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि पुराने गनर की तैनाती नहीं की जाती है तो उन्हें नए गनर की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें नए गनर की तैनाती के साथ अपनी निजता भंग होने और हत्या की साजिश रचे जाने की आशंका महसूस हो रही है।

पत्र में विधायक ने यह भी कहा है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी हत्या होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की होगी। विधायक ने अपने पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ को भी भेजी है। विधायक के इस पत्र के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज होने की संभावना है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें